PEN DRIVE Ko Bootable कैसे बनाए | Pen Drive Se windows को install कैसे करें हिंदी में

PEN DRIVE Ko Bootable Kaise Banaye और और इसकी सहायता से window को इंस्टॉल कैसे कर सकते हैं। इसके बारे में आपको डिटेल में बताने वाला हूं।

वर्तमान समय में लैपटॉप में आपको CD या DVD Drive देखने को नहीं मिलता है। कभी-कभी वायरस के कारण हमारे सिस्टम की window करप्ट हो जाती है। ऐसे में हमारे पास दो ही तरीके होते हैं या तो हम खुद window कर सकते हैं। या मार्केट में जाकर पैसे देकर के window करवा सकते हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए मैं आपको बताने वाला हूं,कैसे आप बहुत ही आसानी से अपने लैपटॉप में window को इंस्टॉल कर सकते हैं तो इससे पहले हमें अपने Pen Drive को बूटेबल बनाना होता है।

PEN DRIVE को Bootable बनाने के लिए जरूरी चीज़े

अगर आप अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में window को इंस्टॉल करना चाहते हैं तो इससे पहले आपके पास कुछ जरूरी चीज़े होनी चाहिए।

  1. आपके पास एक पीसी या लैपटॉप होना चाहिए जो की ठीक हो जिसपे आप पेनड्राइव बूटेबल (Pen Drive Bootable) बना सकते है।
  2. आपके पास एक पेनड्राइव होना चाहिए कम से कम 8 GB का इससे नीचे का नहीं होना चाहिए क्यों की window का सेटअप कम से 4 GB तक का होता है इसलिए आपके पास 8 GB की पेनड्राइव होना चाहिए।
  3. आपको जो window इनस्टॉल करना है उसका lSO फाइल आपके पास होनी चाहिए।

PEN DRIVE Ko Bootable Kaise Banaye in Hindi

अब मैं आपको दो तरीके से बताने वाला हूं कि कैसे आप Pen Drive को बूटेबल बना सकते हैं। सॉफ्टवेयर के द्वारा और सीएमडी कमांड के द्वारा।

सॉफ्टवेयर के द्वारा

Step 1. सबसे पहले आपको RUFUS सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर लेना है अपने ब्राउज़र से।

Step 2. अब आपको Pen Drive को अपने पीसी या लैपटॉप से कनेक्ट कर लेना है।

Step 3. इसके बाद आपको RUFUS सॉफ्टवेयर को ओपन कर लेना है।

Step 4. आपने जहां पर ISO फाइल को रखा हुआ है उसे सेलेक्ट कर लेना है।

Rufus Software Select ISO File And Loading

Step 5. फिर Start पर click करें और wait करें जब तक की ये process complete पूरा न हो जाये. ये process को ख़त्म होने के लिए कुछ minutes का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़े > Computer में से Virus को Remove कैसे करें

Step 6.अब आपको अपने Pen Drive को अपने सिस्टम से रिमूव कर लेना है। अब आपका Pen Drive ready हो गया है windows को install करने के लिए।

सीएमडी कमांड के द्वारा

  •  सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में आपको सर्च बॉक्स में टाइप करना है CMD। और ENTER KEY प्रेस कर लेना है।
  • Searh Box Type Cmd And Enter Press
  • अब आपके सामने Command Prompt ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको diskpart कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  • अब आपको रन run as administrator को yes कर लेना है।

Open CMD Command And Type Command Diskpart And Press Enter Key

  •  इसके बाद आपको list disk कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  • Note: disk 0 का मतलब है Hard drive.
    disk 2 का मतलब है Pen Drive.
  •  फिर आपको select disk 2 कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  • अब आपको clean कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  •  इसके बाद आपको create partition primary कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।

Command list disk, Select dick 1 , clean , create partition primary Shows

  •  फिर आपको select partition 1 कमांड टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  • अब आपको इस ड्राइव को एक्टिव कर लेना है तो एक्टिव करने के लिए आपको कमांड active टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है।
  • ड्राइवर एक्टिव होने के बाद अब आपको इस ड्राइव को फॉर्मेट कर लेना है तो फॉर्मेट करने के लिए आपको कमांड format fs = ntfs quick टाइप करना है। और इंटर प्रेस कर लेना है। इसके बाद लोडिंग होना स्टार्ट हो जाएगा।

ध्यान रखें : क्योंकि window ntfs फॉर्मेट से ही इंस्टॉल होती है।

Format ntfs

  • अब आप को ISO फाइल को एक्सट्रैक्ट कर लेना है WinRAR सॉफ्टवेयर की सहायता से।
  • अब आपको window की सारी फाइल को कॉपी कर लेना है और Pen Drive में कॉपी कर लेना है।

ध्यान रखें : window कॉपी होने में कुछ समय ले सकता है इसलिए पूरी लोडिंग होने दीजिए।

Select all file and Paste the pendrive

  • Step 13.अब आपको अपने Pen Drive को अपने सिस्टम से रिमूव कर लेना है। अब आपका Pen Drive ready हो गया है window को install करने के लिए।

Pen Drive से windows को install कैसे करें

अब मैं आपको सिखाने वाला हूं कि कैसे आप बूटेबल पेनड्राइव की सहायता से window को इंस्टॉल कर सकते हो,वह भी बहुत ही आसानी से।

  • सबसे पहले आपको बूटेबल पेनड्राइव को अपने सिस्टम से कनेक्ट कर लेना है। और अपने सिस्टम को Restart कर लेना है।
  • Restart करने के बाद अब आप को बूटेबल KEY प्रेस करना है जैसे F2, F12 etc.
  • इसके बाद आपको बूटेबल पेनड्राइव को फर्स्ट बूटेबल डिवाइस select कर लेना है।

boot_menu

  • अब आपको F10 Key प्रेस कर लेना है जिससे window इंस्टॉलेशन स्टार्ट हो जाएगा।
  • आपको जो भी स्टेप्स बताए गए हैं उन स्टेप्स को फॉलो कीजिए। या फिर आप ये पोस्ट पढ़ सकते है कंप्यूटर या लैपटॉप में window कैसे इनस्टॉल करते है इसमें आपको आगे का स्टेप बताया गया है कि कैसे आप window इनस्टॉल कर सकते है।

आपने क्या सीखा

ऊपर मैंने आपको कुछ मेथड बताए हैं जिनकी सहायता से आप एक Pen Drive को बूटेबल बना सकते हैं और और इसकी सहायता से window को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके बारे में मैंने आपको जानकारी हिंदी में दी है। अगर आपके लिए यह पोस्ट हेल्पफुल रही है तो आप इस पोस्ट को अपने आपके दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं ताकि उनकी भी सहायता हो सके। और अधिक जानकारी के लिए आप हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर सकते हैं।

आपको यह पोस्ट केसी लगी?
+1
0
+1
0
+1
0

अपना सवाल/सुझाव यहाँ बताये